Latest Update


रेस्टोरेंट, ढाबे, हलवाई व बेक्री की दुकानें पूरा सप्ताह कर सकेंगी होम डिलीवरी, जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
होशियारपुर, 8 मई:
जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की ओर से जिले में दी गई अलग-अलग छूट के अलावा जिले के सभी रेस्टोरेंटों, ढाबे, हलवाई व बेक्री की दुकानों को( सोमवार से रविवार तक) सुबह 9 बजे से सांय 9 बजे तक केवल होम डिलीवरी करने की छूट के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की हिदायत जैसे कि सामाजिक दूरी, मास्क पहनना व सैनेटाइजर का प्रयोग करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस छूट के दौरान पिछले दिए गए आदेशों का पालन यकीनी बनाया जाए।

Comments

Popular posts from this blog