किस्मत / केरल में एक व्यक्ति की 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी, टैक्स जमा करने के बाद 7.2 करोड़ रु. मिलेंगेमिलेंगे कुन्नूर. केरल में कन्नूर केमलूर के थोलांबरा इलाके रहने वाले 58 साल के पेरून्नन राजन की 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है। राजन ने लॉटरी की टिकट 200 रुपए में खरीदी थी। 10 फरवरी कोपरिणाम घोषित हुए। यहक्रिसमस-न्यू ईयर बम्पर लॉटरी केरल सरकार की है। एजेंसी का कमीशन और टैक्स कटने के बाद राजन के खाते में करीब 7.2करोड़ रुपए आएंगे। दूसरी प्राइज 5 करोड़ है, जिसे 10 विजेताओं में बराबर बांटा जाएगा। तीसरी प्राइज में एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इसे भी 10 लोगों में बराबर बांटा जाएगा। इसके अलावा, छोटे-छोटे प्राइज भी दिए गए।इससे पहले राजन लॉटरी में 1000, 2000 और 5000 रुपए जीत चुके हैं।हालांकि, उनका कहना है कि लॉटरी की आपको लत नहीं लगना चाहिए समझदारी से खरीदना चाहिए। बेटी की पढ़ाई में खर्च करेंगे पैसा राजन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद वह हमेशा लॉटरी का टिकट खरीदते थे। वे बताते हैं, 'मेरा मानना था कि एक दिन किस्मत जरूर बदलेगी।' उन्होंने बताया कि इस पैसे से पुराना लोन चु...
Comments
Post a Comment